महाराजगंज, मई 10 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय बसडीला की ओर से आयुष आपके द्वार के तहत रानीपुर गांव में आउटरीच शिविर लगाया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आशीष त्रिपाठी ने बुजुर्गों एवं अन्य रोगियों की जांच कर दवाएं दी। शिविर का शुभारंभ प्रधान अमरजीत एवं पूर्व प्रधान राधेरमण ने किया। इस अवसर पर भगवान धनवंतरी जी की पूजा-अर्चना की गई। शिविर में आए मरीजों की डॉ. आशीष त्रिपाठी ने जांच कर औषधियां दी। आउटरीच शिविर में कुल 51 मरीजों ने परामर्श एवं आयुर्वेदिक औषधियां प्राप्त की, जिसमें 31 बुजुर्ग और 20 अन्य लोग शामिल रहे। शिविर में बात रोग (संधिवात, कटिशुल, गृध्रसी), उदर रोग, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, खून की कमी रोग से संबंधित मरीज पहुंचे थे।इसी यह भी पढ़ें- चिकित्सा शिविर में 50 वृद्धाजनों का किया परिक्षण क्रम में आधारशिल...