आयुष आपके द्वार अभियान के तहत लगा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर
औरैया, जुलाई 31 -- आयुष विभाग के आयुष आपके द्वार अभियान के तहत शुक्रवार को सहार में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 147 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श और नि:शुल्क औषधियां वितरित की गईं। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी इटावा-औरैया डॉ. सर्वेश कुमार के निर्देशन में आयोजित शिविर का संचालन राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय शिवगंज के चिकित्साधिकारी डॉ. हरप्रताप सिंह तथा राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय बहादुरपुर सहार के चिकित्साधिकारी डॉ. भवभूषण ने किया। दोनों चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण कर उन्हें रोग के अनुसार उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सलाह दी।शिविर में डॉ. हरप्रताप सिंह ने 75 तथा डॉ. भवभूषण ने 72 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: हसौली में आयुर्वेद शिविर, 152 मरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.