आयुष आईआईएसईआर में चयनित
जौनपुर, अगस्त 29 -- चंदवक (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के कोइलारी गांव निवासी छात्र आयुष सिंह का चयन आईआईएसईआर कोलकाता में हुआ है। उसे 363 वीं रैंक प्राप्त हुई है। प्राइमरी से हाई स्कूल तक की शिक्षा बाबा हरिनाथ सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज विशुनपुर से पूरी करने व इंटरमीडिएट माउंट लर्नर अकादमी बजरंग नगर से प्रथम श्रेणी में पास हुआ। आयुष शुरू से ही मेधावी छात्र था। कठिन परिश्रम का ध्येय लेकर चलने वाले इस छात्र ने घर पर रहकर परीक्षा की तैयारी की। मां वंदना सिंह की 8 मार्च 2025 को मृत्यु हो जाने के बावजूद हौसला बनाऐ रखा। पिता अशोक कुमार सिंह खेती बाड़ी का कार्य करते हैं। बाबा रिटायर सब इंस्पेक्टर रेलवे रमेश सिंह ने भरपूर सहयोग प्रदान किया। उसके चयन पर शिवकुमार सिंह, दिनेश कुमार सिंह, प्रबंधक अनुपम सिंह, अरविंद कुमार सिंह सोनू ने बधाई दी है।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.