आयुष अस्पताल हल्द्वानी में अटैच कर्मचारी-डॉक्टर फिलहाल बने रहेंगे
हल्द्वानी, मई 19 -- हल्द्वानी। 50 बेड वाले आयुष अस्पताल हल्द्वानी में कार्यरत अटैच कर्मचारी, फार्मासिस्ट और डॉक्टर अगली व्यवस्था होने तक अस्पताल में बनें रहेंगे। शासन ने 14 मई को आयुष एवं आयुष शिक्षा अनुभाग के संयुक्त सचिव महावीर सिंह के माध्यम से आदेश जारी कर अस्पताल में तैनात डॉक्टर व अटैच कर्मचारियों के अटैचमेंट समाप्त करने के निर्देश दिए थे। अटैचमेंट खत्म होने से पैदा होने वाली दिक्कतों को लेकर जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. एमएस. गुंज्याल ने डीएम नैनीताल एलएम रयाल को पत्र लिखा था। वर्तमान में अस्पताल में केवल तीन डॉक्टरों के पद ही सृजित हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.