आयुष अस्पताल में मरीजों को लेकर खींचतान, बनाईं दो अलग फार्मेसी
हल्द्वानी, अगस्त 26 -- हल्द्वानी। शहर के बीचों-बीच 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत से बने 50 बेड के आयुष अस्पताल (50 शैय्यायुक्त आयुष चिकित्सालय) में इन दिनों सुविधाओं के बजाय डॉक्टरों की खींचतान और अव्यवस्थाएं सुर्खियों में हैं। सूत्रों के अनुसार शहर के लिए बनाए गए लालडांट स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल को इस आयुष अस्पताल में शिफ्ट किए जाने के बाद से स्टाफ में ज्यादा तनातनी बढ़ गई है। दरअसल अस्पताल में रोजाना औसतन 200 के मरीजों की ओपीडी होती है, लेकिन यहां महज 11 डॉक्टर तैनात किए गए हैं। इनमें से आठ डॉक्टर पर्वतीय और दूर-दराज के इलाकों से अटैच किए गए हैं जो अलग-अलग दिन ड्यूटी देते हैं। मरीजों की सीमित संख्या के कारण ओपीडी में मरीजों के बंटवारे को लेकर आए दिन डॉक्टरों के बीच विवाद हो रहा है। विवाद इस कदर बढ़ गया है कि अस्पताल में दो अलग-अलग फा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.