आयुष अस्पताल में अटैच डॉक्टर-स्टाफ पर निदेशक से मांगी रिपोर्ट
हल्द्वानी, जून 6 -- हल्द्वानी। शहर के बीचों-बीच स्थित 50 बेड के राजकीय आयुष अस्पताल में डॉक्टरों की संबद्धता (अटैचमेंट) का मामला शासन पहुंच गया है। यहां रोजाना औसतन 250 मरीजों की ओपीडी के लिए 12 डॉक्टर तैनात हैं, जिनमें से 9 डॉक्टर मूल तैनाती से हटाकर यहां संबद्ध किए गए हैं। सूत्रों के अनुसार, इन डॉक्टरों के निजी आवास हल्द्वानी में होने के कारण यहां मनचाही तैनाती मिली हुई है। 'हिन्दुस्तान' ने 31 मई के अंक में 'दूरदराज के आयुष अस्पतालों में डॉक्टर नहीं, हल्द्वानी में जमावड़ा' शीर्षक से इस मामले को प्रकाशित किया था। इसके बाद आयुष सचिव ने निदेशक से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।
आदेशों का पालन 14 मई को आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग ने एक आदेश जारी कर डॉक्टर, फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों सहित 112 कर्मियों की संबद्धता खत्म कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.