आयुष अस्पताल का निर्माण होगा जल्द: सांसद
दरभंगा, जुलाई 28 -- बैद्यनाथ झा बैजू,लहेरियासराय। दरभंगा जिले में 50 बेड के आयुष अस्पताल का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा। स्थानीय सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने लोकसभा में तारांकित प्रश्न में इससे संबंधित सवाल किया था। उनके सवाल के उत्तर में केंद्रीय आयुष मंत्रालय से दिए गए पत्र में बताया गया है कि दरभंगा में 50 बेड वाले एकीकृत आयुष अस्पताल के निर्माण कार्य लिए बिहार सरकार की ओर से बिहार के चिकित्सा सेवा और अवसंरचना निगम के माध्यम से शीघ्र पहल शुरू की जाएगी। प्रश्न के उत्तर में मंत्रालय ने कहा है कि अभी दरभंगा में 35 आयुष्मान मंदिर, छह आयुष अस्पताल, एक जिला संयुक्त औषधालय तथा एक आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय संचालित है।दरभंगा यह भी पढ़ें- Chatra News: जिप सदस्य सरिता ने किया आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उद्घाटन म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.