आयुष अस्पतालों में ओपीडी संख्या बढ़ाने का हर संभव प्रयास करें : दयाशंकर मिश्र
लखनऊ, मई 12 -- आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र 'दयालु' ने मंगलवार को समीक्षा बैठक के दौरान आदेश दिए कि अस्पतालों में ओपीडी की संख्या बढ़ाने के हर संभव प्रयास किए जाएं। मंत्री ने राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी एवं औषधि निर्माणशाला में लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, अयोध्या, आजमगढ़, मिर्जापुर, बस्ती, गोरखपुर और प्रयागराज मंडल के जिलों के चिकित्सा अधिकारियों को विस्तृत निर्देश दिए।मंत्री ने कहा कि हर हाल में यह सुनिश्चित किया जाए कि आयुष अस्पतालों के चिकित्सक समय पर अस्पताल आएं। अस्पतालों में दवाओं की उपलब्धता बनी रहे जहां पर दवाओं की कमी हो उनकी सूचना प्राथमिकता के आधार पर दें। किसी भी मरीज को बाहर से दवा न लिखी जाए। मंत्री ने कहा कि प्रयास करें कि जनप्रतिनिधियों से अस्पतालों के निर्माण के लिए जमीन मिले। बैठक में आयुष विभाग के प्रमुख सचिव रंजन कुमार ने अधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.