बस्ती, जनवरी 28 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले के सभी आयुष अस्पतालों का सर्वे किया जा रहा है। शासन ने दवाओं के साथ संसाधनों का ब्योरा मांगा है। इसी आधार पर अगले सत्र के लिए दवाएं खरीदी जाएंगी। हर अस्पताल को मौसमी बीमारियों से जुड़ी दवाएं पर्याप्त मात्रा में रखने के निर्देश दिए गए हैं। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी की टीम सर्वे कर रही है, शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी डॉ. जगदीश यादव ने बताया कि जिन अस्पतालों में छह माह बाद एक्सपायर होने वाली दवाएं अधिक हैं, उन्हें जरूरत के मुताबिक दूसरे अस्पतालों में भेजने के लिए कहा गया है। सीएमओ के अधीन संचालित पीएचसी पर कार्यरत आयुष डॉक्टरों की संख्या, औषधि, संसाधन, कंप्यूटर, प्रिंटर और फर्चीचर आदि की जांच की जा रही है। भारत सरकार आयुष मंत्रालय से प्राप्त गाइडलाइन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.