आजमगढ़, अप्रैल 28 -- आजमगढ़, संवाददाता। आयुष्मान भारत योजना से जुड़े निजी अस्पताल अब मनमानी नहीं कर सकेंगे। अस्पताल परिसर में आयुष्मान निगरानी समिति तथा टोल फ्री नंबर का बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाना होगा, ताकि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर मरीज और तीमारदार तत्काल शिकायत दर्ज करा सकें। शिकायत सही पाए जाने पर संबंधित अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध अस्पतालों में मरीजों के इलाज को लेकर मनमानी की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। मरीजों से अवैध वसूली समेत कई गंभीर आरोप सामने आते रहे हैं। यह भी शिकायत मिलती रही है कि कुछ अस्पताल आयुष्मान मरीजों के लिए अलग वार्ड बनाते हैं और ऑपरेशन के बाद एक-दो दिन तक वहीं भर्ती रखने के बाद उन्हें दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर अतिरिक्त वसूली करते हैं। ...