लातेहार, अगस्त 9 -- लातेहार, प्रतिनिधि। आयुष्मान भारत योजना को लेकर पात्र लाभुकों को रविवार को डीसी संदीप कुमार ने जागरूक किया गया। इस दौरान डीसी ने सभी पात्र लाभुकों से सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि पात्र लाभुक योजना का लाभ लेने के लिए अपना ई-केवाईसी अनिवार्य रूप से करवाएं। साथ ही उन्होने संबंधित पदाधिकारियों से पात्र लाभुकों को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत अपना आभा आईडी बनवाने के लिए भी प्रेरित करने का निर्देश दिया । डीसी श्री कुमार ने कि आयुष्मान भारत योजना जरूरतमंद परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। पात्र लाभुक समय रहते आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर योजना का लाभ उठाएं। उन्होनें संबंधित कर्मियों को भी निर्देश दिया कि वे ग्रामीण क्षेत्रों में...