सिद्धार्थ, फरवरी 23 -- बिस्कोहर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत बिस्कोहर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को आयुष्मान भारत योजना के तहत विशेष शिविर आयोजित किया गया। शिविर में आठ लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। साथ ही गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे पात्र परिवारों के दस्तावेजों की जांच कर उन्हें भी योजना का लाभ दिया गया। शिविर का निरीक्षण करने पहुंचे सीएचसी सिरसिया भनवापुर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शैलेन्द्र मणि ओझा ने बताया कि आयुष्मान कार्ड धारक चिन्हित अस्पतालों में प्रति वर्ष पांच लाख रुपये तक का निशुल्क उपचार प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पात्र परिवारों को योजना से जोड़ने के लिए ऐसे शिविर नियमित रूप से लगाए जा रहे हैं, ताकि कोई भी जरूरतमंद लाभ से वंचित न रहे। टीम ने लाभार्थियों के आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.