आयुष्मान शिविर का निरीक्षण किया
बहराइच, मई 30 -- विशेश्वरगंज, संवाददाता। ग्राम पंचायत ठोरिया में शनिवार को विशेष आयुष्मान शिविर लगाया गया। डिप्टी सीएमओ एवं आयुष्मान नोडल अधिकारी डॉ. संदीप मिश्रा ने शिविर का निरीक्षण किया। अधीक्षक डॉ. कुणाल मिश्रा ने बताया कि 685 आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य है। 442 कार्ड बनाए जा चुके हैं। शनिवार को अपराह्न 3:30 बजे तक 32 नए कार्ड बनाए गए। डिप्टी सीएमओ ने कहा कि सोमवार तक शत-प्रतिशत कार्ड बनाना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर अनुराग तिवारी, तीरथ राम, मनीषा चौरसिया, अलखराम, सुशीला श्रीवास्तव, रानी, आरती चौरसिया, धर्मेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.