आयुष्मान शिविरों में टीबी रोगियों को पोषण सामग्री बांटी
अलीगढ़, मई 19 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत टीबी रोगियों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पोषण पोटली वितरण अभियान जारी है। विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों, अस्पतालों व सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से आयोजित शिविरों में रोगियों को पोषण सामग्री वितरित की गई। नगर पंचायत हरदुआगंज में आयोजित आयुष्मान आरोग्य शिविर में नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश यादव, एसटीएस सय्यद फैज़ल इजहार, बीपीएम विश्वजीत चौहान, डॉ. राकेश कुमार व डॉ. फारूक अहमद मौजूद रहे। पीएचसी छलेसर और सीएचसी जवां में टीबी स्क्रीनिंग, एक्सरे, बलगम जांच, शुगर जांच व आयुष्मान कार्ड सेवाओं के साथ पोषण सहायता भी दी गई। यहां एसटीएस मृदुल कुमार उपस्थित रहे। बन्नादेवी स्वास्थ्य केंद्र में गीता स्वामी की ओर से 20 व लिंक लॉक की ओर से 200 क्षय रोगियों को पोषण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.