देहरादून, नवम्बर 13 -- Ayushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना के तहत देशभर में अब 112 बीमारियों के पैकेजों में पांच लाख तक का मुफ्त इलाज एवं ऑपरेशन केवल सरकारी अस्पतालों में ही करने की तैयारी है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण 23 पैकेजों को पहले ही सरकारी के लिए आरक्षित कर चुका है, अब एक दिसंबर तक 89 अन्य पैकेजों को भी आरक्षित करने के लिए राज्यों के स्वास्थ्य प्राधिकरण को दिशा निर्देश भेजे गए हैं। हालांकि राज्यों को यह अधिकार होगा कि वह इन पैकेजों को निजी अस्पतालों से हटाना चाहते या नहीं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के उप सचिव डॉ. शैलेश की ओर से सभी राज्यों के राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरणों को पत्र भेजा गया है। जिसमें कहा गया है कि सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए आरक्षित पैकेजों की नई सूची एक दिसंबर 2026 से ट्रांजेक्शन मैनेजमेंट सिस्टम ...