आयुष्मान योजना बनी गरीबों की संजीवनी, मेडिकल कॉलेज में एक साल में 124 मुफ्त सर्जरी
औरैया, जुलाई 22 -- पुण्यश्लोका लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, औरैया ने आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत एक वर्ष में 124 जरूरतमंद मरीजों की नि:शुल्क सर्जरी कर नई उपलब्धि हासिल की है। मई 2025 से मई 2026 के बीच विभिन्न विभागों में सफल ऑपरेशन कर आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराया गया। मेडिकल कॉलेज प्रशासन के अनुसार, आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र मरीजों का बिना किसी शुल्क के ऑपरेशन किया गया। इससे ऐसे परिवारों को बड़ी राहत मिली, जिन्हें महंगे इलाज के लिए निजी अस्पतालों या दूसरे शहरों का रुख करना पड़ता था। एक वर्ष में सबसे अधिक 64 सर्जरी जनरल सर्जरी विभाग में की गईं। इसके अलावा ऑर्थोपेडिक विभाग में 40, ईएनटी विभाग में 12, डेंटल विभाग में छह तथा गायनी विभाग में दो सफल ऑपरेशन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.