कन्नौज, मार्च 1 -- समधन। ग्राम मलिकपुर में शकील अहमद शेख के दरवाजे पर सीएचसी समधन में तैनात डॉ. अवधेश कुमार के नेतृत्व में एएनएम सारिका देवी ,आशा सुमन यादव ने आयुष्मान कार्ड बनाने का कैम्प लगाया। आयुष्मान कार्ड बनाने वाली टीम ने लोगों को योजना की पात्रता के बारे में जानकारी दी। और ज्यादा से ज्यादा लोगों को कार्ड बनाने के लिए प्रेरित किया। बताया कि इस कार्ड के तहत गंभीर रोगी का पांच लाख रुपए तक का इलाज फ्री है। इसलिए प्रत्येक लाभार्थी को आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...