रुद्रपुर, मार्च 24 -- बैठक में प्रधानमंत्री जन आयुष्मान योजना के तहत बीमारियों व उनके उपचार से जुड़े नियमों की विस्तृत जानकारी चिकित्सकों को दी गई। योजना की नियामावली का अवलोकन कर विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया।चर्चा में सामने आया कि चिकित्सकों में योजना के कोड को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई थी। विशेषकर मेडिकल कोड के तहत सर्जन की ओर से मरीज भर्ती किए जाने को लेकर स्पष्ट किया गया कि योजना में दिए गए कोड केवल गाइडलाइन हैं और संबंधित बीमारी का निदान व उपचार सर्जन के ओर से भी किया जा सकता है। इसके अलावा ट्रॉमा व गंभीर आईसीयू मरीजों के उपचार पर भी चर्चा हुई। अंत में सभी चिकित्सकों को आयुष्मान योजना की नियामावली का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान प्राचार्य, चिकित्सक अधीक्षक, फिजिशियन व सर्जन उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस...