मऊ, अप्रैल 2 -- मऊ, संवाददाता। घोसी लोकसभा के सांसद राजीव राय ने गंभीर बीमारियों से ग्रसित गरीब मरीज के बेहतर इलाज को लेकर सरकार द्वारा प्रदान आयुष्मान योजना की विभिन्न खामियों को लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान उठाया। सांसद ने लोकसभा में बताया कि जो गरीब मरीज आयुष्मान कार्ड समेत किसी भी सरकारी योजनाओं की अर्हता को पूरा नहीं कर सकते, उन गरीब मरीजों को भी बिना किसी शर्त एवं बाध्यता के आयुष्मान कार्ड जैसी सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए, जिससे उनको बेहतर इलाज मिल सके। सांसद ने सदन में कहा कि सभी गरीबों को मुफ्त इलाज मिले यह सरकार को सुनिश्चित करना चाहिए। कहा सरकार आयुष्मान कार्ड जैसी योजनाओं से कम से कम एक निश्चित संख्या के सदस्यों की बाध्यता तत्काल खत्म करे और इलाज में लगने वाले कुल भुगतान को सरकार वहन करे। आयुष्मान कार्ड योजना में 5 लाख र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.