अमरोहा, मार्च 28 -- अमरोहा, संवाददाता। जिले के प्रभारी मंत्री केपी मलिक शुक्रवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर अमरोहा पहुंचे। कलक्ट्रेट में विकास कार्य की समीक्षा बैठक ली। जल निगम की अधिक शिकायतें आने पर नाराजगी जताई। विभागीय अधिकारियों को गंभीरता संग कार्य करने का निर्देश दिया। वहीं आयुष्मान योजना का दुरुपयोग रोकने के लिए सीएमओ को सख्त कदम उठाने की हिदायत दी।प्रभारी मंत्री ने जल जीवन मिशन के तहत स्वीकृत एवं निर्माणाधीन योजनाओं की जानकारी विभागीय अधिशासी अभियंता से ली। विभागीय शिकायतों के बढ़ते ग्राफ पर नाराजगी जताई। काम में गंभीरता लाने का निर्देश दिया। कहा कि जो रास्ते उखड़े हैं, उन्हें ठीक कराया जाए। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में सीएमओ ने बताया कि जिले में 491359 गोल्डन कार्ड बनाए गए हैं। प्रभारी मंत्री ने आयुष्मान योजना में जिले का प्रथम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.