रामपुर, मार्च 24 -- प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विकास भवन परिसर में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा अपनी प्रमुख योजनाओं किशोर-किशोरी एवं कुपोषण कार्यक्रम तथा बीते नौ वर्षों की उपलब्धियों का विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे डीसीबी चेयरमैन मोहन लाल सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जन समुदाय को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक करने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान संचालित किए जा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य है कि प्रत्येक व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित की जाए। इसी दिशा में अधिक से अधिक लोगों को विभिन्न योजनाओं से आच्छादित करते हुए उन्हें उपचार, जांच एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है। एसीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने बत...