आयुष्मान में कैंसर मरीजों को मुफ्त इलाज, दवाएं भी सस्ती; भाजपा सरकार ले सकती है फैसला
देहरादून, नवम्बर 11 -- कैंसर के मरीजों को आयुष्मान योजना के तहत अब पूरा इलाज निशुल्क मिल जाएगा। महंगी कैंसर रोधी दवाओं के दाम घटने के बाद राज्य सरकार इस पर विचार कर रही है। दरअसल, केंद्र सरकार की ओर से महंगी दवाओं की कीमत कम होने से रास्ता खुल गया है। आयुष्मान योजना के तहत कैंसर की महंगी दवाएं कवर नहीं हो रही हैं। इस वजह से योजना के लाभार्थियों को कीमो, रेडिएशन, इम्युनो और टार्गेटेड आदि थैरेपी में इस्तेमाल होने वाली दवाओं की कीमत खुद चुकानी पड़ती है। अभी तक दवाओं की कीमत लाखों में होने की वजह से कई मरीजों का इलाज बीच में लटक रहा था। इस परेशानी को देखते हुए सरकारी व प्राइवेट अस्पताल लंबे समय से कैंसर की महंगी दवाओं को भी आयुष्मान योजना के पैकेज में शामिल करने का अनुरोध कर रहे थे। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में 1475 करोड़ की 62 विकास योजनाओं का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.