बरेली, अप्रैल 2 -- आयुष्मान कार्डधारक मरीजों से अवैध वसूली पर अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई महज रुपये वापस कराने तक ही सीमित न रहे, बल्कि जरूरत पड़ने पर एफआईआर भी कराई जाए। यह निर्देश बुधवार को विकास भवन सभागार में मंडलीय समीक्षा बैठक में कमिश्नर भूपेंद्र एस चौधरी ने दिए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए कमिश्नर ने कहा कि सभी गर्भवतियों की प्रसव पूर्व हेपेटाइटिस बी की जांच सुनिश्चित की जाए। उन्होंने फैमिली आईडी अभियान की समीक्षा की गई। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि विभाग के बजट के सापेक्ष प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा अलग से की जाए। बजट की धनराशि किन कार्यों में व्यय हो रही है, इसकी समीक्षा जरूर हो। कमिश्नर ने आईसीयू सुविधा वाले बेड बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण, दस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.