फरीदाबाद, जून 5 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज कराने वाले लाखों मरीजों के लिए राहत की खबर है। निजी अस्पतालों ने शुक्रवार से प्रस्तावित हड़ताल को फिलहाल टालने का निर्णय लिया है। सरकार के साथ हुई बैठक और सकारात्मक आश्वासन मिलने के बाद अस्पताल संचालकों ने मरीजों के हित को प्राथमिकता देते हुए अपनी सेवाएं जारी रखने का फैसला किया है। इससे आयुष्मान कार्ड धारकों का इलाज पहले की तरह निर्बाध रूप से चलता रहेगा। निजी अस्पताल लंबे समय से आयुष्मान योजना के तहत किए गए उपचार के भुगतान की मांग कर रहे हैं। अस्पताल संचालकों ने बताया कि सरकार पर करीब 400 करोड़ रुपये का भुगतान बकाया है। पिछले तीन माह से अधिक समय से भुगतान नहीं मिलने के कारण अस्पतालों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई अस्पतालों पर दवाइयों, चिकित्सा उप...