आयुष्मान मरीजों को मिल रही सुविधाओं की परखी हकीकत
औरैया, जून 24 -- आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति जानने के लिए बुधवार को फफूंद रोड स्थित एक निजी अस्पताल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान भर्ती मरीजों से बातचीत कर इलाज, सुविधाओं और अस्पताल की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने अस्पताल में भर्ती आयुष्मान कार्ड धारक मरीजों से बातचीत कर उनके उपचार और मिलने वाली सुविधाओं के बारे में पूछा गया। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि यह अस्पताल आयुष्मान योजना के तहत चिन्हित है और यहां 100 बेड की व्यवस्था है। अस्पताल में एमआरआई, एक्सरे, अल्ट्रासाउंड और पैथोलॉजी जैसी सुविधाओं के संचालन की स्थिति भी देखी गई। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि फिलहाल योग्य और अनुभवी कर्मियों की कमी के कारण कुछ सेवाएं संचालित नहीं हो पा रही हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.