फतेहपुर, मई 30 -- बिंदकी। प्रयागराज की हेल्थ टीम ने आयुष्मान मंदिर के लिए भूमि चिन्हित करते हुए जल्द सेवाएं शुरू कराने में जुटी है। टीम ने दोनों स्थानों का परीक्षण करते हुए जल्द स्थापित कराने की बात कही। इसके बाद सीएचसी का निरीक्षण करते हुए संबंधित जिम्मेदारों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। तहसील रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रयागराज एडी ऑफिस की दो सदस्यीय हेल्थ केयर टीम पहुंची। जहां पर इमरजेंसी, लेबर रूम समेत अन्य कक्षों और परिसर का औचक निरीक्षण किया। टीम ने व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश देते हुए कंडम हो चुके समानों की लिस्ट बनाकर मुहैया कराने के निर्देश दिया। इसके पूर्व टीम ने नगर के जफराबाद मोड़ और खजुहा रोड विद्युत उपकेंद्र के पास आयुष्मान मंदिर की स्थापना के लिए स्थान चिह्नित कर लिया है। जहां का निरीक्षण करते हुए संब...