कोडरमा, मार्च 13 -- वरीय संवाददाता, कोडरमा। उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में आयुष्मान भारत योजना एवं 15वें वित्त आयोग (स्वास्थ्य मद) से संबंधित जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान उपायुक्त ने 15वें वित्त आयोग (स्वास्थ्य मद) के तहत संचालित योजनाओं के अद्यतन प्रतिवेदन की समीक्षा की। उपायुक्त ने आयुष्मान भारत योजना के तहत राज्य स्तर पर कोडरमा जिले की रैंकिंग की जानकारी ली तथा सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में आमजनों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं के लिए लक्ष्य निर्धारित कर कार्य किया जाए, ताकि योजना के लाभार्थियो...