आयुष्मान भारत योजना में नहीं मिला कोई फर्जीवाड़ा : समिति
रांची, जुलाई 28 -- आयुष्मान भारत योजना में नहीं मिला कोई फर्जीवाड़ा : समिति अनगड़ा, प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अनगड़ा के प्रखंड लेखा प्रबंधक अजय काशी पर लगाए गए प्रशासनिक एवं वित्तीय अनियमितता के सभी आरोप उच्चस्तरीय जांच में पूरी तरह निराधार पाए गए हैं। जिला स्वास्थ्य समिति की सात सदस्यीय जांच समिति ने अभिलेखों की गहन जांच और पूछताछ के बाद स्पष्ट किया कि स्व-हस्ताक्षरित आदेश सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी किए गए थे। समिति ने यह भी माना कि आयुष्मान भारत योजना के तहत सभी कार्य नियमानुसार हुए और किसी प्रकार का वित्तीय गबन या फर्जीवाड़ा नहीं मिला। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शशि प्रभा ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर सिविल सर्जन सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ने राज्य नोडल पदाधिकारी को पत्र भेजकर अजय काशी को सभी आरोपों से मुक्त करने की अनु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.