आयुष्मान भारत योजना में गड़बड़ी पर बड़ा ऐक्शन, 16 अस्पतालों का रजिस्ट्रेशन रद्द; देखें किस-किस के नाम
रायपुर, नवम्बर 3 -- छत्तीसगढ़ में आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज के नाम पर अनियमितताएं बरतने वाले निजी अस्पतालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए 16 अस्पतालों का योजना के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन निरस्त कर दिया है। प्रदेश के 19 अस्पतालों की जांच में 16 में विभिन्न प्रकार की गड़बड़ियां पाई गईं। कार्रवाई की जद में आने वाले अस्पतालों में सर्वाधिक 8 राजधानी रायपुर के हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, विभाग की जांच में मरीजों को अनावश्यक रूप से भर्ती करने, इलाज के पैकेज की गलत कोडिंग कर अधिक राशि प्राप्त करने, मरीजों से अतिरिक्त शुल्क वसूलने, फर्जी दस्तावेज तैयार करने तथा एजेंटों के माध्यम से मरीजों को अस्पताल पहुंचाने जैसी अनियमितताएं सामने आई हैं। यह भी पढ़ें- आयुष्मान भारत के 8 साल पूरे, 60 करोड़ हुए लाभार्थी; ऐस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.