कौशाम्बी, मार्च 17 -- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कनैली अधीक्षक ने सीएमओ डॉ. संजय कुमार के निर्देशानुसार मंगलवार शाम करीब पांच बजे आयुष्मान भारत को लेकर बैठक की। बैठक में 22 स्वास्थ्य कर्मियों की प्रगति खराब पाई गई। इस पर उन्होंने सुधार लाने का निर्देश दिया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मुक्तेश द्विवेदी ने आशा संगिनी, एएनएम व सीएचओ के साथ महत्वपूर्ण बैठक किया। इस दौरान आयुष्मान भारत योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। अधीक्षक ने सभी संबंधित कर्मियों को योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए। समीक्षा में 22 कर्मियों की प्रगति संतोषजनक न मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई हेतु उच्चाधिकारियों को अवगत कराने की बात कही गई। अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि आयुष्मान भारत कार्ड बनाने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी को लक्ष्य ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.