पटना, मार्च 18 -- आयुष्मान भारत योजना में फर्जी चिकित्सा दावा और गंभीर चिकित्सकीय लापरवाही पर पटना के एक निजी अस्पताल 'एवर्स हॉस्पिटल' को योजना की सूची से तत्काल निलंबित किया गया है। साथ ही बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति ने दंडात्मक कार्रवाई और कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। पटना जिला के सिविल सर्जन की जांच रिपोर्ट के बाद यह कार्रवाई की गई है। समिति के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी शशांक शेखर सिन्हा ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत अस्पताल ने महिला मरीज के इलाज के लिए इनसीजनल हर्निया पैकेज की बुकिंग कर गर्भाशय हटाने की सर्जरी कर दी। इसमें यूएसजी सहित अन्य डायग्नोस्टिक रिपोर्ट जाली पायी गयी। सर्जरी और योजना के तहत किया गया दावा फर्जी/जाली डायग्नोस्टिक रिपोर्ट के आधार पर प्रस्तुत किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.