लातेहार, जुलाई 5 -- लातेहार,प्रतिनिधि। सिविल सर्जन डॉ. राजमोहन खलखो की अध्यक्षता में शनिवार को सिविल सर्जन कार्यालय सभागार में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के तहत ओरिएंटेशन सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। बैठक में जिले के सभी प्रखंडों में संचालित डिजिटल मिशन के कार्यों की समीक्षा की गई तथा इसके प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा हुई। राज्य मुख्यालय की आईटी इकाई से आए प्रशिक्षक अभिषेक ने 3 एवं 4 जुलाई को एबीडीएम के विभिन्न मॉड्यूल की विस्तृत जानकारी देते हुए प्रतिभागियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया। डीसी एवं उप विकास आयुक्त के निर्देशानुसार सदर अस्पताल और सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के कर्मियों को मॉड्यूल आधारित प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में आरोग्य मित्र, ऑपरेटर, बीडीएम, लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट तथा सदर अस्प...