बेगुसराय, जून 3 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। जिले को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत 'मॉडल जिला' बनाने के लिए बुधवार को कारगिल विजय सभा भवन में बैठक की गई। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत नेशनल हेल्थ अथॉरिटी की ओर से बेगूसराय को 'मॉडल जिला' नामित किए जाने की पहल की जा रही है। यह बैठक मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी-सह-राज्य मिशन निदेशक एबीडीएम शशांक शेखर सिन्हा व डीएम श्रीकांत शास्त्री की संयुक्त अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में बेगूसराय जिले के सभी चिकित्सा प्रभारी, चिकित्सा अधिकारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत सूचीबद्ध सभी निजी अस्पतालों के प्रतिनिधि, जिला क्रियान्वयन इकाई के सदस्य और एबीडीएम राज्य टीम के अधिकारी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत मॉडल जिला क...