देवघर, दिसम्बर 17 -- देवघर। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. बच्चा प्रसाद सिंह ने की। इसमें जिले के सभी निजी क्लीनिक, नर्सिंग होम और अस्पतालों के प्रबंधकों को उनके संस्थानों से एक कर्मी भेजने के लिए निर्देशित किया गया, जो आभा कार्ड, हेल्थ प्रोफेशनल रजिस्ट्री और हेल्थ फैसिलिटी रजिस्ट्री का प्रशिक्षण प्राप्त करके अपने संस्थान में इसे लागू करें। कार्यशाला में नोडल अधिकारी डॉ. शरद कुमार ने बताया कि सभी नागरिकों का आभा कार्ड बनाना अनिवार्य है। इसके साथ ही स्वास्थ्य संस्थानों के सभी चिकित्सकों और स्टाफ नर्स का हेल्थ प्रोफेशनल रजिस्ट्री और स्वास्थ्य संस्थानों की हेल्थ फैसिलिटी रजिस्ट्री आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के पोर्टल पर दर्ज करना अनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.