रामगढ़, मई 8 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़ में सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार की अध्यक्षता में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत जिले के निजी स्वास्थ्य संस्थानों की कार्य प्रगति की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान सिविल सर्जन ने निर्देश देते हुए कहा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर शत-प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि रामगढ़ जिला अंतर्गत सभी निजी स्वास्थ्य संस्थानों में आने वाले मरीजों का आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा) कार्ड बनाना अनिवार्य है तथा स्वास्थ्य संस्थानों में इससे संबंधित आईईसी गतिविधियों का भी व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। सिविल सर्जन ने कहा कि आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन से संबंधित भारत सरकार के पोर्टल पर सभी निजी अस्पतालों का पंजीकरण कराना आवश्यक है। उन्होंने निजी स्वास्थ्य संस्थानों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.