आयुष्मान भारत के 8 साल पूरे, 60 करोड़ हुए लाभार्थी; ऐसे बनवाएं अपना हेल्थ कार्ड
नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- लोगों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई आयुष्मान भारत योजना ने आठ साल पूरे कर लिए हैं। योजना के तहत अब तक 60 करोड़ से ज्यादा लोग कवर किए जा चुके हैं। वहीं, 13 करोड़ से अधिक लोगों ने इसके जरिए इलाज कराया है, जिसकी कुल लागत 2 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा रही है। यह इलाज देशभर के 39 हजार से अधिक सूचीबद्ध सरकारी और निजी अस्पतालों के जरिए उपलब्ध कराया गया है।60 करोड़ से ज्यादा लोगों को 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य कवर आयुष्मान भारत के आठ साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए योजना की उपलब्धियों को साझा किया। उन्होंने कहा कि इस योजना ने लाखों लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच को बदल दिया है और इसे दुनिया की सबसे बड़ी स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.