भागलपुर, फरवरी 4 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता आयुष्मान भारत योजना को जन-जन तक पहुंचाने के मामले में स्वास्थ्य विभाग भागलपुर ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। विभिन्न कटेगरी में जिले ने सूबे के सभी 38 जिलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इस उपलब्धि पर मंगलवार को पटना स्थित एक होटल में आयोजित समारोह में सूबे के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने सिविल सर्जन डॉ. अशोक प्रसाद, जिला कार्यक्रम समन्वयक (डीपीसी) पवन कुमार, प्रोजेक्ट क्वार्डिनेटर दीपक कुमार को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। सिविल सर्जन डॉ. अशोक प्रसाद ने बताया कि भागलपुर जिले ने प्राइवेट हेल्थ फैसिलिटी रजिस्ट्रेशन कवरेज, आशा सेचुरेशन, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन एडॉप्शन इन प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में बिहार के सभी 38 जिलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। इस उपलब्धि पर पटना में आयोजित का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.