आयुष्मान फर्जीवाड़ा आरोपी ने शपथ पत्र संग जमा कराए रुपये
देहरादून, जून 3 -- देहरादून। दून अस्पताल में सामने आए आयुष्मान फर्जीवाड़ा में आरोपी ने बुधवार को शपथ पत्र जमा करवा दिया है और इलाज में खर्च हुए 135000 भी जमा कराए हैं। आरोपी ने अपना आयुष्मान कार्ड लगाकर अपने साले विक्की को कार्डियोलॉजी विभाग में तीन स्टंट डलवा दिए थे। डिस्चार्ज के दौरान बेड के फोटो मांगने पर पोल खुली थी डिप्टी एमएस डॉक्टर एनएस बिष्ट की ओर से इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया था। वहीं प्राचार्य डॉक्टर गीता जैन की ओर से बनाई गई एक जांच कमेटी भी जांच कर रही है। आरोपी मनजीत शपथ पत्र तैयार कर अपनी गलती मान रहा है और रुपए जमा कर रहा है। अब अस्पताल प्रबंधन इस मामले में पुलिस को भी अपनी रिपोर्ट भेजेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.