शामली, मई 2 -- कैराना में संचालि एक निजी अस्पताल में आयुष्मान योजना के तहत भर्ती मरीज का केवल कागजों में हुए ऑपरेशन करने और ऑपरेशन के नाम पर 10 हजार रूपये लेने के मामले में डीएम के निर्देश पर जांच टीम ने प्राथमिक जांच पूरी कर ली है। जिला चिकित्सालय में तैनात सर्जन डा. नरेश सैनी द्वारा अंतिम जांच सोमवार को पूरी कर आगें की कार्यवाही की जाएगी। बता दे की बीते सोमवार कैराना के जहानपुरा निवासी अली नवाज पुत्र मल्हा ने कलक्ट्रेट में पहुंचकर डीएम आलोक यादव शिकायत पत्र देते हुए अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। अली नवाज ने बताया कि गत माह वह कस्बा कैराना में ब्लॉक कार्यालय के पास स्थित एक निजी अस्पताल में दिखाने गया था। जहां डॉक्टरों ने उसे हर्निया और गिल्टी (गदूद फूलने) की बीमारी बताकर ऑपरेशन कराने की सलाह दी। इसके बाद मरीज अली नवाज को अस्पताल में उसका ऑप...