वरिष्ठ संवाददाता, सितम्बर 26 -- आयुष्मान भारत योजना में फर्जीवाड़े की शिकायत की जांच में शिकायतकर्ता ही परिवार समेत फंस गया है। रिटायर्ड शिक्षक बाबू अंसारी ने डीएम से अपने दामाद पर आयुष्मान कार्ड के जरिये इलाज का क्लेम हड़पने का आरोप लगाया था। इस मामले में संयुक्त जांच के बाद शिकायतकर्ता और उसके परिवार के 5 सदस्यों समेत 6 लोगों पर जिला शिकायत निवारण अधिकारी अमीर बेग की ओर से कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जगतपुर के गुलिस्तां कालोनी में रहने वाले बाबू अंसारी ने बीते 20 अगस्त को जिलाधिकारी से शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि वर्ष 2024 में उन्होंने आफताब आई केयर में मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराया था। इलाज में करीब 15 हजार रुपये उन्होंने खर्च किए। पत्नी के इलाज का खर्च भी उन्होंने खुद उठाया। बाद में उन्हें ...