मुजफ्फर नगर, मार्च 1 -- रविवार को भैंसी के क्रिकेट स्टेडियम में हुए लीग मुकाबले में आयुष्मान चैलेंजर ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 154 रन बनाए। टीम की जीत की नींव काव्या ने रखी, जिन्होंने 34 गेंदों में 56 रनों की बेहतरीन पारी खेली। उनकी इस पारी में 9 चौके और 2 छक्के शामिल रहे, वहीं स्ट्राइक रेट 164 से अधिक का रहा। काव्या को उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। उनके अलावा डॉ. आकाश ने 30 गेंदों पर 28 रन, कुलदीप कुमार ने 14 गेंदों पर 15 रन और गौरव उपाध्याय ने 10 गेंदों पर 14 रन बनाकर स्कोर को मजबूती दी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएमओ ऑफिस की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 149 रन ही बना सकी। मोनू मनोज ने 49 गेंदों पर 48 रन और धीरज राठी ने नाबाद 25 गेंदों पर 39 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेली, लेकिन टीम जीत से 5 र...