रुद्रपुर, फरवरी 26 -- दिनेशपुर, संवाददाता। हरिपुरा में आयुष्मान ग्लोबल स्कूल का भव्य उद्घाटन हुआ। स्कूल का उद्घाटन शुभारंभ मुख्य अतिथि अतुल पांडे ने किया। उन्होंने अपने संबोधनों में शिक्षा के क्षेत्र में इस महत्वपूर्ण प्रयास की सराहना की और बच्चों के सर्वांगीण विकास में विद्यालय की भूमिका को विशेष रूप से रेखांकित किया। विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य मुकेश त्रिपाठी, हितेश तिवारी एवं मीनू त्रिपाठी ने अतिथियों तथा उपस्थित सदस्यों का स्वागत किया। उन्होंने विद्यालय की भविष्य की योजनाओं व शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। यहां हिम्मत सिंह कुंवर, जिला पंचायत सदस्य भावना कोरंगा, महिला मोर्चा अध्यक्ष दीपा पपोला, जया जोशी, उमा राणा, रिया देवपा आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.