सीतामढ़ी, अप्रैल 8 -- डुमरी कटसरी। प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार में जविप्र विक्रेताओ की बैठक बीडीओ अरूण कुमार सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई। आयुष्मान कार्ड निर्माण के लेकर आठ अप्रैल से शुरू हो रहे पांच दिवसीय अभियान को सफल बनाने पर बैठक में चर्चा हुई एवं आवश्यक निर्देश दिए गए। अबतक आयुष्मान कार्ड से वंचित सभी योग्य परिवारो को इससे आच्छादित करने में डीलर प्रशासन के साथ सहयोग करेगे।एमओ पुजा कुमारी भी बैठक में शामिल थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...