औरैया, फरवरी 13 -- औरैया, संवाददाता। आयुष्मान भारत योजना के तहत अस्पतालों के लिए लागू किए गए नए मानकों के बीच जहां प्रदेश के अधिकांश सरकारी अस्पताल तय समय में प्रक्रिया पूरी नहीं कर सके, वहीं औरैया जिला इस मामले में आगे रहा। जिले के आयुष्मान योजना से जुड़े सभी अस्पताल निर्धारित समय सीमा में एचईएम-2.0 पोर्टल पर माइग्रेट कर दिए गए हैं, जिससे मरीजों को योजना का लाभ निर्बाध मिलता रहेगा। नेशनल हेल्थ अथॉरिटी ने फर्जीवाड़ा रोकने और उपचार की गुणवत्ता सुधारने के लिए अस्पतालों के लिए 35 इंडिकेटर अनिवार्य कर दिए हैं। पहले अस्पतालों का पंजीकरण एचईएम-1.0 पोर्टल पर होता था, लेकिन अब सभी संस्थानों को एचईएम-2.0 पर स्थानांतरित करना जरूरी किया गया है। मानक पूरे न करने पर अस्पतालों को योजना से बाहर किए जाने की चेतावनी दी गई थी। सीएमओ डा. सुरेंद्र सिंह के अनुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.