शामली, अप्रैल 29 -- प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना के तहत गरीबों हर साल पांच लाख रुपये तक मुफ्त इलाज कराने की सुविधा प्रदान की गई है, लेकिन जनपद में योजना के दुरुपयोग के मामले सामने आ रहे है। ऐसा ही एक और मामला कैराना में हर्निया एव गिल्टी ( गदूद फूलने) के मरीज के ऑपरेशन के नाम सामने आया है। सात दिन तक मरीज को भर्ती रखा ऑपरेशन की प्रक्रिया पूरी की गई लेकिन मरीज को आराम नहीं हुआ तो अल्ट्रासाउंड कराया तो पता लगा कि आपरेशन हुआ ही नहीं। इस पर पीड़ित मरीज ने डीएम के समक्ष गुहार लगायी तो डीएम ने सीएमओ को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। सीएमओ ने नोडल अधिकारी अथर जमील को मामले की जांच सौंपी है। कैराना के जहानपुरा निवासी अली नवाज पुत्र मल्हा ने कलक्ट्रेट में पहुंचकर डीएम आलोक यादव से मिलकर शिकायत दर्ज की। अली नवाज ने बताया कि करीब चार माह पहले उसकी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.