बुलंदशहर, जून 8 -- आयुष्मान भारत योजना के पैनल में शामिल निजी अस्पतालों से डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ के तीन महीने के वेतन का ब्यौरा मांगा गया है। शासन द्वारा ब्यौरा मांगने पर आईएमए में रोष बढ़ गया है। इसका ब्यौरा देने से संचालक इंकार कर रहे हैं। जनपद में आयुष्मान योजना के तहत गरीब मरीजों को मुफ्त इलाज देने के लिए 106 निजी अस्पताल पैनल पर हैं। अब शासन ने इन अस्पतालों में सेवाएं दे रहे डॉक्टर-स्टाफ का तीन महीने के वेतन का ब्यौरा मांगा है। इस निर्देश के बाद आईएमए से जुड़े अस्पतालों ने वेतन की जानकारी देने से मना कर दिया है। यह भी पढ़ें- प्रसाद हॉस्पिटल के सभी विभागों के एक-एक बेड की सूची तलब संचालकों का कहना है कि किसी भी निजी संस्थान के कर्मचारियों का वेतन उनका आंतरिक और गोपनीय मामला है, जिसे इस तरह सार्वजनिक या साझा नहीं किया जा सकता। अ...