उन्नाव, जनवरी 28 -- सफीपुर। स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखने के उद्देश्य से मंडल स्तरीय टीम ने सफीपुर और पुरवा क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) व आयुष्मान आरोग्य केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का सत्यापन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सफीपुर पहुंचे मंडल स्तरीय अधिकारियों मोहम्मद शाहिद और आशीष कुमार बाजपेई ने सीएचसी सफीपुर का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रसव कक्ष, दवा भंडारण कक्ष, इमरजेंसी ओपीडी, एक्स-रे रूम और पैथोलॉजी लैब का जायजा लिया गया। टीम ने वहां मौजूद मरीजों से भी बातचीत कर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। इसके बाद पीएचसी बरीखेड़ा सहित चार आयुष्मान आरोग्य केंद्रों का निरीक्षण किया गया। देवगांव में साक्षी पटेल, देवगनमऊ में अंकित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.