देवरिया, सितम्बर 6 -- देवरिया, निज संवाददाता। भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ देने को 37,117 लाभार्थियों का डाटा प्राप्त हुआ है। ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सहायकों एवं कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से श्रमिकों का पंजीयन कराया जा रहा है। शनिवार को 21 श्रमिकों का पंजीयन हुआ।श्रम प्रवर्तन अधिकारी दिनेश कुमार ने जीरो पॉवर्टी के अंतर्गत आच्छादित लाभार्थियों से अपील की है कि वे निकटतम सहज जन सेवा केंद्र, ग्राम पंचायत सहायक, आशा कार्यकर्ता अथवा ग्राम प्रधान से संपर्क कर अपना आयुष्मान भारत कार्ड अवश्य बनवाएं। राजमिस्त्री, लेबर, पेंटर, इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर, वेल्डर आदि निर्माण कार्य से जुड़े श्रमिक ग्राम पंचायत सहायक अथवा कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से पंजीयन करा सकत...