आयुष्मान कार्ड से इलाज में भरना होगा मोबाइल नंबर
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 6 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता आयुष्मान कार्ड से इलाज के दौरन मरीजों को अब मोबाइल नंबर भी भरना होगा। राज्य स्वास्थ्य सुरक्षा समिति ने इस बारे में आयुष्मान कार्ड से इलाज करने वाले सभी अस्पतालों को निर्देश दिया है।समिति ने कहा है कि आयुष्मन कार्ड से इलाज के दौरान अस्पताल मरीजों के मोबाइल नंबर फार्म में नहीं भर रहे हैं। समीक्षा में यह बात सामने आई है, जबकि मरीजों का मोबाइल नंबर भरना अनिवार्य है। मरीजों के रजिस्ट्रेशन समय ही उनके मोबाइल नंबर को भर दिय जाए। अगर किसी मरीज के पास मोबाइल नहीं है तो उसके परिजन का मोबाइल नंबर भरा जाए। सुरक्षा समिति ने अस्पताल प्रबंधन को मोबाइल नंबर भरने की प्रक्रिया को सख्ती से पालन करने का भी निर्देश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.