मैनपुरी, मई 5 -- केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना का लाभ दिलाने के नाम पर वसूली के आरोप लगे हैं। ब्लॉक जागीर क्षेत्र के किशनी-मैनपुरी मार्ग स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जागीर में आयुष्मान कक्ष में तैनात कर्मचारी चांदनी पर कार्ड में करेक्शन के नाम पर अवैध वसूली करने के आरोप लगाए गए हैं। इसके साथ ही चिकित्सा अधीक्षक डा. आनंद किशोर पर भी अवैध वसूली करने के आरोप ग्रामीणों ने लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आयुष्मान कार्ड सुधार के नाम पर 100 से लेकरRs. 200 रुपये तक की वसूली की जाती है। जब इसकी शिकायत चिकित्सा अधीक्षक डॉ आनंद किशोर से करते हैं तो वह शिकायतकर्ता को इधर-उधर की बातों में उलझा कर मामले को रफा दफा कर देते हैं। वहीं क्षेत्र में चल रहे दर्जनों अवैध क्लीनिकों पर शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जाती। आरोप है कि क्षेत्र मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.